Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
24-Sep-2020 08:41 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे सो रहे दो बाढ़ पीड़ितों की गुरुवार कीअहले सुबह दर्दनाक मौत हो गई. घटना रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के हैरपुर एनएच-31 के समीप की है.
मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के नमकु गांव निवासी मंदीप यादव के पुत्र अविनाश कुमार और अर्जुन यादव के पुत्र सवन कुमार उर्फ फोको यादव के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ के कारण बहुत से बाढ़ पीड़ित पिछले कुछ महीनें से मवेशियों के साथ हैरपुर में डेरा डाले हुए थे. बाढ़ पीड़ित यहीं पर मवेशियों को चारा उपलब्ध कराकर किसी तरह रह रहे थे. सभी बाढ़ पीड़ित रात में सड़क के किनारे ही सोते थे. गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया.इससे घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा.