राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
03-Dec-2020 06:39 PM
PATNA : देश में चल रहे किसानों के आंदोलन को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने समर्थन किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने मोदी सरकार को दमकारी करार बताया है. उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने की बात कही है.
राजधानी पटना में हुए दो दिवसीय राज्यस्तरीय चुनाव समीक्षा बैठक के दूसरे और अंतिम दिन रालोसपा नेताओं ने किसानों के मुद्दे पर बातचीत की. इस दौरान आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार किसान, मजदूर और गरीब विरोधी है. किसानों के प्रति जिस तरीके से केंद्र सरकार ने अपना रवैया अपनाया है, वह निंदनीय है. अगर मोदी सरकार देश के किसानों की मांग पूरी नहीं करती है तो रालोसपा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी.
रालोसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि इस अहम बैठक में शिक्षा सुधार आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला किया. आरएलएसपी लगातार शिक्षा के सुधार को लेकर संघर्ष करती रही है. पार्टी आगे भी लड़ाई लड़ती रहेगी.
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को लेकर पार्टी समीक्षा करेगी. इसके लिए 30 दलों का गठन किया जायेगा. 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक 104 विधानसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठक की जाएगी.