Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति
28-Nov-2021 03:36 PM
By ASMIT
PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस आज धूमधाम के साथ मनाया गया। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) की तरफ से पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जबकि पारस गुट की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से प्रदेश मुख्यालय समेत तमाम जिलों में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने अपना 21वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। हालांकि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पटना में नहीं हैं इसलिए वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। एक तरफ जहां चिराग पासवान बापू सभागार में स्थापना दिवस मना रहे हैं तो वही पारस गुट के खेमे के द्वारा पार्टी दफ्तर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद प्रिंस पासवान ने इस मौके पर बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण किया।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर 21 पाउंड का केक मंगाया गया था। केक को सिलाई मशीन का रूप दिया गया था। प्रदेश कार्यालय में केक काटकर पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी का स्थापना दिवस समारोह बिहार के सभी जिलों में मनाया जा रहा है। रामविलास पासवान के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस पर सांसद प्रिंस पासवान ने कहा कि हमारे बड़े पापा रामविलास पासवान, पिता रामचंद्र पासवान और पशुपति पारस जी ने मिलकर पार्टी बनायी थी आज उस पार्टी का हम 21वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। आज हम पुरानी यादों को साझा कर रहे हैं। पार्टी को लेकर जो सपना था उसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। चिराग पासवान द्वारा भी स्थापना दिवस मनाए जाने पर प्रिंस पासवान ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को आजादी है हर कोई इस समारोह को मना सकते हैं। पार्टी का स्थापना दिवस समारोह अक्सर पार्टी कार्यालय में ही मनाया जाता रहा है। आज भी हम पार्टी कार्यालय में इसे मना रहे हैं। इसे लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
वही पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि आज बहुत खुशी का दिन है कि पार्टी अपना 21 वां स्थापना दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने इस समारोह को अपने पार्टी कार्यालय में मनाया है यही नहीं राज्य के सभी जिलों में यह समारोह धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज पटना स्थित पार्टी दफ्तर में 21 पॉन्ड का केक काटा गया। केक को सिलाई मशीन का रुप दिया गया था।
बता दें कि यह सिंबल चुनाव आयोग ने रालोजपा को दिया था। इस मौके पर 21 पॉन्ड के इस केक को काटा गया और धूमधाम के साथ यह समारोह मनाया गया। सुनीत कुमार सिन्हा से जब यह पूछा गया कि चिराग पासवान भी यह समारोह ज्ञान भवन में मना रहे हैं तो इस पर सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि चिराग पासवान मना रहे तो उन्हें मनाने दिजिए आज राज्य के पूरे जिलों में हम यह समारोह धूमधाम के साथ मना रहे हैं और अपने नेता रामविलास जी को इस मौके पर हम याद कर रहे हैं। पशुपति पारस जी इस वक्त दिल्ली में इस समारोह को मना रहे हैं।





