ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / राजद विधायक शराब पीते हैं तो हमको ही फंसा देंगे.. शराबबंदी के...

राजद विधायक शराब पीते हैं तो हमको ही फंसा देंगे.. शराबबंदी के नए कानून पर ये क्या बोल गये तेजस्वी

09-Mar-2022 01:00 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने आज शराबबंदी में नए कानून को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. दरअसल, विधानसभा से बाहर निकल कर तेजस्वी यादव मीडिया से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मनरेगा को लेकर सरकार पर कई आरोप लगाये. इसी दौरान शराबबंदी में संशोधन पर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने अपने ही एक विधायक को लपेट लिया.


तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग कभी टीचर को बोलते हैं कि बच्चों को मत पढ़ाओ जाओ शराब खोजिये. इस तरह सरकार गाइडलाइन ला रही है. नए कानून पर तेजस्वी यादव ने एक उदहारण देते हुए कहा कि मान लीजिये मेरे विधायक आलोक मेहता शराब पीते हैं और पकड़े गए. पुलिस पूछेगी कौन दिया तो बोल देंगे तेजस्वी जी दिए हैं. अगर आलोक जी का नहीं हमसे बनता है तो हमको ही फंसा देंगे न.


तेजस्वी यादव ने कहा कि हाईकोर्ट ऐसे ही तबाह है ये लोग और तबाह कर दे रहे हैं. कोर्ट ने स्पष्ट बोल दिया है, सुप्रीमकोर्ट फटकार लगा चुका है तो इसपर हम क्या बोले. ये सब जनता को भ्रमित करने के लिए, मेन मुद्दों को छुपाने के लिए, डायवर्ट करने के लिए इस तरह का न्यूज़ बनाते हैं. ताकि इनसब पर चर्चा हो और असल मुद्दों को लोग भूल जाये.


बता दें कि नीतीश सरकार ने आनन फानन में अपने शराबबंदी कानून में संशोधन कर दिया है. राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में शराबबंदी कानून में संशोधन का फैसला लिया गया. हालांकि सरकार की ओर से इस संशोधन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी. सरकार ने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में इस संशोधन को रख कर पूरी जानकारी दी जायेगी. हालांकि सरकारी सूत्रों ने बताया कि शराबबंदी कानून को और सख्त किया जा रहा है. सरकार जिन बिंदुओं पर सुप्रीम कोर्ट में फंस सकती है, उनके मद्देनजर ही फेरबदल किया गया है.