ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / राजद विधायक ने सदन में 9 महीने से गायब युवक का मुद्दा उठाया,...

राजद विधायक ने सदन में 9 महीने से गायब युवक का मुद्दा उठाया, जवाब देने में फंस गए मंत्री जी

28-Mar-2022 11:51 AM

PATNA : राजद विधायक फतेहबहादुर सिंह ने बिहार विधानसभा में आज रोहतास के एक 26 साल के युवक मुक़ददर अंसारी के खोजने का सवाल उठाया. राजद विधायक को जब मंत्री जवाब दे रहे थे उस वक़्त राजद विधायक ने कहा की मंत्री जी झूठा जवाब दे रहे हैं. सरकार कब तक खोज कर लाएगी ये सदन में बताये. इस पर मंत्री ने कहा की कोई  गुम हुआ है तो पुलिस उसे खोज रही है.


राजद विधायक का कहना था कि 9 महीना गुजर गया आखिर कब तक. इस पर मंत्री ने कहा कि अगर सदस्य को कोई जानकारी है तो वह सरकार को बताये. मंत्री के इस जबाब लार विपक्ष सरकार को घेरने में जुट गया. विपक्ष के कई विधायक सरकार पर आरोप लगाते हुए पुलिस को निकम्मा बता रहे थे. मुख्यमंत्री की घटना को जोड़ कर उदहारण देने लगे. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से देखें.


मंत्री के जवाब के बाद विपक्ष अपने सीट पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे. इसी बीच राजद विधायक फ़तेहबहादुर सिंह वेल में पहुंच गए और अपनी बात रखने लगे.अध्यक्ष ने कहा कि यह सही नहीं है. आप आसन पर दबाव नहीं बना सकते. इस तरह नहीं होगा. जिसके बाद पूरा विपक्ष हंगामा करने लगा और वेल में पहुंच नारेबाजी करेने लगे.


इस बीच सदन में दूसरा प्रशन आ गया लेकिन विपक्ष लगातार हंगामा करते रहा उस के बाद बवाल इतना बढ़ा की अध्यक्ष वापस आसन में विपक्ष के नेताओं को अपनी बात रखने को कहा हंगामा को शांत कराया. मंत्री ने कहा की सरकार का पूरा जवाब पढ़ कर विपक्ष कोई पूरक सवाल पूछ ले. फिर आसन के सख़्ती के बाद किसी तरह इस मामले को शांत कराया गया.