BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें
19-Apr-2021 08:38 AM
By Chandan Kumar
SIWAN : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, मंत्री, आईएएस अधिकारियों के बाद अब विधायकों पर भी कोरोना का साया पड़ना शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में इस वक़्त की बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है जहां बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक बच्चा पाण्डेय की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है.
कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राजद विधायक ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. विधायक बच्चा पाण्डेय ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिये लोगों से शेयर की है. विधायक ने लिखा है - शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं.
शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
— Bachcha Pandey-विधायक (@BachchaPandey2) April 18, 2021
मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं।