Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
02-Nov-2020 06:47 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार शराबबंदी पर मतदाताओं को लुभा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेता शराबबंदी कानून की विफलता को लेकर लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं. जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल होने वाले राजद नेता ने एक बार फिर से शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हमला बोला है.
जेडीयू छोड़कर आरजेडी में आये अमरनाथ गामी के पार्टी बदलने के साथ ही स्वर भी बदल गए हैं. जेडीयू में रहते हुए शराबबंदी का पक्ष लेने वाले अमरनाथ गामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ कागज पर ही शराबबंदी है. जमीन पर सभी लोग जानते हैं कि पुरे बिहार में होम डिलीवरी होती है. 400 रुपया का माल 1000 रुपया में मिलता है और 20 रुपया वाला माल 100 रुपया में मिलता है. लोग पहले शराब पीते थे, अब जहर पीते हैं. पहले असली पीते थे, अब नकली पीते हैं लेकिन पीते तो हैं.
दरभंगा से आरजेडी के टिकट पर अमरनाथ गामी चुनाव लड़ रहे अमरनाथ गामी ने कहा कि सीएम नीतीश ने पहले बिहार में शराब की आदत लगाई. मंदिर, मस्जिद और स्कूलों के बगल में शराब के दुकान खुलवाए. इसमें सुशील मोदी की भी साजिश है, साजिश के तहत ही अचानक से शराबबंदी कानून को लागू कराया.
अमरनाथ गामी ने आरजेडी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि इस बार जनता चुनाव लड़ रही है नेता नहीं. रुझान यही है कि नेता पीछे छूट जाता है और जनता आगे चल रही है. जनता कल के बदले आज ही जल्द से जल्द तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने को बेताब है. उन्होंने कहा कि वे वादा तो नहीं, लेकिन दावा जरूर करते हैं कि चुनाव जीतने के बाद शहर की तमाम समस्या के साथ जल जमाव की समस्या को जरूर समाप्त करेंगे.