Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द
08-Mar-2022 06:53 PM
DESK: रांची रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गयी है। बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की किडनी पहले 80 प्रतिशत खराब थी जो अब और अधिक डैमेज हो गयी है।
ताजा जांच रिपोर्ट के अनुसार क्रिटनीन बढ़कर 4.1 हो गया है। जबकि EGFI 18 से घटकर 15.3 हो गया है। ऐसे में उनकी तबीयत सुधरने के बजाय और खराब होती दिख रही है। किडनी में कोई सुधार नहीं होने से रिम्स के डॉक्टरों की चिंता भी बढ़ गयी है। ताजा जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि डाक्टर किडनी बचाने में नाकाम दिख रहे हैं।
EGFI की रिपोर्ट पिछली बार 18 फरवरी को आई थी। जिसके आधार पर डॉक्टर उनकी सेहत पर खास ख्याल रख रहे थे। उन्हें दवाईयां भी दी जा रही थी। लेकिन नई जांच रिपोर्ट के बाद अब डॉक्टर दवा की खुराक या दवा बदलने पर नई एडवाइजरी जारी कर सकते हैं।
रिम्स के चिकित्सकों की माने तो 15 फरवरी को जब लालू प्रसाद पेइंग वार्ड में भर्ती कराए गए थे तो इलाज के लिए सात डाक्टरों की टीम बनाई गई थी। इसमें सभी विशेषज्ञ डाक्टर शामिल थे। इसी टीम की निगरानी में लालू यादव का इलाज अब भी जारी है।
डाक्टरों की टीम इस कवायद में जुटी हुई थी कि अब और अधिक किडनी खराब नहीं हो लेकिन नई जांच रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि डाक्टरों का प्रयास सार्थक साबित नहीं हो रहा है। पेइंग वार्ड में तमाम सुविधाओं के बावजूद लालू यादव तनावग्रस्त हैं और इसका असर किडनी पर पड़ रहा है।