ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / आरजेडी से MLC उम्मीदवार शंभू सिंह के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस हिरासत में...

आरजेडी से MLC उम्मीदवार शंभू सिंह के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस हिरासत में लिए गये 4 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड

21-Mar-2022 10:23 PM

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सियासी गलियारे से आ रही है। राजद के MLC उम्मीदवार शंभू सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ अहियापुर थाने में केस दर्ज हुआ है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और आर्म्स एक्ट का मामला आरजेडी के विधान परिषद उम्मीदवार शंभू सिंह पर दर्ज हुआ है।


 सोमवार की दोपहर राजद से MLC उम्मीदवार के चार निजी सुरक्षा गार्ड को आर्म्स के साथ हिरासत में लिया गया है जिनसे फिलहाल पूछताछ जारी है। नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को पालन कराने की दिशा में यह कार्रवाई की गई है। जांच पड़ताल के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को देखते हुए पुलिस की टीम काम कर रही है। जिले में दो-दो चुनाव नजदीक है। जिसे लेकर आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया जा रहा है।


आज 4 लोगों को आर्म्स के साथ हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गये लोग राजद से एमएलसी उम्मीदवार के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड हैं। नगर डीएसपी ने बताया कि सरकारी स्तर पर सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। ऐसे में जांच पड़ताल के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।