सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
27-Dec-2021 11:48 AM
PATNA : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को उनके मोबाइल पर अनजान नम्बर से धमकी दी गई है. शिवानंद तिवारी ने गाय के संबंध सावरकर के विचार को लेकर एक बयान दिया था जिसपर एक शख्स ने उन्हें फ़ोन कर गाली और धमकी दी है. इस पर शिवानंद तिवारी ने कहा कि मेरे कहने का एक संदर्भ है. सावरकर का यह बयान हर जगह मिल जायेगा. मैंने उसी का समर्थन किया है.
तिवारी ने कहा है कि हिंदुत्व शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल सावरकर ने 1923 में किया था. आप सावरकर की कुछ बातों को मानेंगे और कुछ को नहीं, यह ठीक नहीं है. सावरकर ने तो यह भी कहा था कि गाय को मां कहना मनुष्य जाति का ही अपमान है. तिवारी के मुताबिक 'सावरकर ने कहा है कि कोई जानवर मनुष्य का मां या बाप कैसे हो सकता है?'
शिवानंद तिवारी ने हरिद्वार में हुए धर्म संसद का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हरिद्वार में हुए तथाकथित धर्म संसद में नफरत और घृणा फैलाने का संदेश दिया गया. वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री एकता का संदेश दे रहे हैं, पर उनकी बात का असर नहीं दिख रहा.
देश में उन्माद बढ़ गया है. नफरत फैलाई जा रही है. उस घृणा और नफरत का शिकार मुझे भी बनाया गया. मोबाइल पर एक अपरिचित नम्बर से फोन आया. जैसे ही मैंने उठाया उधर से बहुत अभद्र ढंग से बात और गाली दी गई. जिस शख्स ने मुझे फ़ोन किया उसके अंदर भी वही घृणा दिखी.