Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
14-Dec-2020 06:15 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां सिंह वाहिनी की मुखिया और आरजेडी नेत्री रितु जयसवाल की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है, जिसमें वह सवार थीं. हालांकि इस घटना में उनकी जान बाल-बाल बची. लेकिन उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है. गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है.
सड़क हादसे की सूचना रितु जायसवाल ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. उन्होंने लिखा है कि "सोमवार को पटना से अपने क्षेत्र परिहार लौटने के क्रम में मुजफ्फरपुर में हमारी गाड़ी मामूली रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ईश्वर की कृपा से हम सभी पूर्णतः सुरक्षित हैं. आज सीतामढ़ी में कई कार्यक्रम में जाना था परन्तु इस वजह से नहीं पहुँच पाने में अपनी असमर्थता के लिए हाथ जोड़ कर माफ़ी माँगती हूँ."

उन्होंने आगे बताया कि "ऐसी विपरीत परिस्थिति में मुजफ्फरपुर राजद परिवार के हमारे कई भाई कुछ मिनटों में ही घटनास्थल पर पहुँच जाते हैं. हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ हमारे भाई नीरज जी, लव जी, शिशिर जी, हीरा जी, छोटू जी, अखिलेश जी, अमरेंद्र जी और बाकी सभी के प्रति. आप सभी राजद परिवार के जमीन से जुड़े सदस्यों की कर्मठता से ही संगठन को मज़बूती मिलती है। सर्विस सेंटर से धीरज जी को भी अंतर्मन से धन्यवाद."
