हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Oct-2021 05:46 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पार्टी में बगावत कर बुरी तरह घिर गए. लालू के बेटे पर चौतरफा हमला हो रहा है. राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी के बाद वैशाली जिले में अपनी खास पहचान रखने वाले पूर्व सांसद रामा सिंह ने तेजप्रताप को निशाने पर लिया है. तेजप्रताप यादव की बयानबाजी को लेकर रामा सिंह ने कहा कि "तेजप्रताप रहें या जाएं इससे राजद को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है."
पूर्व सांसद और राजद नेता रामा सिंह ने यह बड़ा बयान वैशाली जिले के बिदुपुर में दिया है. उन्होंने कहा है कि तेजप्रताप रहें या जाएं, इससे राजद को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. बिदुपुर बाजार में एक प्रतिष्ठान उद्घाटन के दौरान रामा सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा की दोनों सीटों पर उपचुनाव में आरजेडी की जीत पक्की है. कुशेश्वरस्थान और तारापुर में राजद प्रत्याशी विरोधियों को चुनावी मैदान में धूल चटाएंगे. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के उम्मीदवार अन्य दलों के प्रत्याशियों पर भारी पड़ेंगे.
उपचुनाव में जीत के दावे के साथ पूर्व सांसद रामा सिंह ने तेजप्रताप यादव को लेकर जो बड़ा बयान दिया है, उससे बिहार में सियासत गर्म हो सकता है. आरजेडी में भी इस बयान से खलबली मच गई है. क्योंकि इससे पहले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ये कह चुके हैं कि तेजप्रताप यादव तो पार्टी में है ही नहीं.
इन तमाम बयानों के बीच तेजप्रताप यादव भी नरम पड़ते दिखाई नहीं दे रहे हैं. तेजप्रताप यादव बगावती तेवर अख्तियार कर रहे हैं. तेजप्रताप ने जेपी आंदोलन की तरह एलपी आंदोलन का ऐलान कर दिया है. तेजप्रताप ने तो यहां तक कह दिया कि उनको मनाने के लिए ही मां राबड़ी देवी दिल्ली से यहां आईं. अब लालू प्रसाद के पटना आने का इंतजार किया जा रहा है.