Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
21-Sep-2020 11:05 AM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: आरजेडी नेता और तेजप्रताप यादव के करीबी कमलेश शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कमलेश दावा कर रहे हैं कि उनकी रोज जेल बंद लालू प्रसाद से घंटों फोन पर बात होती है. लालू चुनाव की तैयारियों के बारे में पूछते और फोटो मांगते हैं.
टिकारी से कर रहे दावेदारी
आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर खुद को टिकारी विधानसभा से राजद के संभावित उम्मीदवार बता रहे हैं. पिछले कुछ दिनों पहले टिकारी में आयोजित एक कार्यक्रम में कमलेश शर्मा मंच से संबोधन में यह कह रहे है कि उन्हें लालू प्रसाद यादव से प्रतिदिन फोन पर बात होती है. चुनाव को लेकर चर्चा की जाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
सीटों के बारे में लेते हैं फीडबैक
कमलेश ने दावा किया कि जेल में बंद लालू प्रसाद से एक-एक बिंदु पर बात हुई है. गया, बेला, बोधगया, इमामगंज, अतरी, गुरूआ सीटों के बारे में मैंने बताया कि यह सीट हमलोग जीत रहे हैं. लालू प्रसाद रोज मेरे पास फोन करते हैं. जब मैं गया तो उन्होंने रास्ते में भी फोन किया. वह एक कार्यक्रम का फोटो मांगते रहते हैं. कहते हैं कि फोटो भेजों. हमलोगों का जल्द ही कार्यालय का उद्घाटन होगा.
जेडीयू से निकाले जाने के बाद आरजेडी में हुए हैं शामिल
पूर्व जदयू युवा के जिलाध्यक्ष कमलेश शर्मा का तेजस्वी यादव के साथ फोटो वायरल होने पर पार्टी के द्वारा कमलेश शर्मा को निकाल दिया था. जिसके बाद कमलेश शर्मा ने आरजेडी में शामिल हुए थे. खुद लॉकडाउन के दौरान तेजप्रताप यादव ने कमलेश शर्मा को पार्टी में शामिल कराया था.