सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
19-Mar-2022 09:56 AM
PATNA: बोचहां विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में BJP ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। वो भी बिना मुकेश सहनी से कोई बात किए ही भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। बीजेपी के इस ऐलान से वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी काफी आहत हुए हैं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए राजद ने कहा कि भाजपा ने होली में अपने सहयोगियों का ही रंग बदरंग कर दिया है। मुकेश सहनी के साथ-साथ निषाद समाज के लोगों को भी अपमानित करने का काम बीजेपी ने किया है।
आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कि बीजेपी ने मुकेश सहनी के सीने में खंजर घोपने का काम किया है। होली के मौके पर बीजेपी ने अपने सहयोगियों को धोखा दिया है। होली के मौके पर बीजेपी ने अपने सहयोगियों का ही रंग बदरंग कर दिया है। आरजेडी ने कहा कि बोचहा वीआईपी पार्टी की सीट थी जहां से बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
बीजेपी ने सिर्फ मुकेश सहनी को नहीं बल्कि निषाद समाज को भी अपमानित किया है। मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि बीजेपी का तो चाल चरित्र चेहरा मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं वाली रही है। वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को अब ऐहसास हो रहा होगा कि वे किसके झांसे में पड़ गये है अब मुकेश सहनी छटपटा रहे हैं।