इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
10-Nov-2020 09:08 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच आरजेडी को अब भी उम्मीद है कि नतीजा पलटेगा. राष्ट्रीय जनता दल की ओर से चुनाव में निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाया गया है. राजद ने मतगणना में खेल करने का आरोप लगाया है. आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पटना में मीडियाकर्मियों से कहा है कि किसी को 17 तो किसी को 40 वोटों से जिताया जा रहा है. जहां कम मार्जिन है, वहां डीएम के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है.
राजधानी पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत में आरजेडी के सांसद मनोज झा ने बिहार चुनाव में निष्पक्ष काउंटिंग को लेकर सवाल खड़ा किया है. मनोज झा ने कहा कि "बिहार में आरजेडी सरकार बनाएगी लेकिन खेल करने की कोशिश हो रही है. जहां-जहां कम मार्जिन वहां रिकाउंटिंग कराइ जा रही है. गोपालगंज की भोरे सीट माले जीत चुकी थी. लेकिन वहां पुनः मतगणना कराया जा रहा है. इसी तरह हिलसा में रिटर्निंग अफसर ने कहा था कि अब सर्टिफिकेट लीजिये लेकिन अब कह रहे हैं कि 17 वोट से शक्ति सिंह यादव हार गए हैं."
उन्होंने आगे कहा कि जहां कम मार्जिन है, वहां डीएम के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है. जहां आरजेडी रिकाउंटिंग चाहती है, वहां रिकाउंटिंग नहीं कराया जा रहा है. नीतीश कुमार की विदाई तय है. बिहार की जनता ने फैसला दे दिया है. प्रशासन से ज्यादा अब शासन पर सवाल है, जो जाते-जाते भी गलत कर रहे हैं.
ये उन 119 सीटों की सूची है जहाँ गिनती संपूर्ण होने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके है। रिटर्निंग ऑफ़िसर ने उन्हें जीत की बधाई दी लेकिन अब सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहे है कह रहे है कि आप हार गए है। ECI की वेबसाइट पर भी इन्हें जीता हुआ दिखाया गया। जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी। pic.twitter.com/puUvIagyDz
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 10, 2020
मनोज झा ने आगे आरोप लगाया कि इस तरह की चीजें सीएम आवास में बैठे लोग करा रहे हैं. मीडियाकर्मियों को देखना चाहिए कि सीएम आवास में कैसा कुकृत्व किया जा रहा है. चुनाव संविधान से चलता है और उसका चीरहरण करने की कोशिश की जा रही है. बिहार इसे स्वीकार नहीं करेगा.
इससे पहले आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मतगणना पदाधिकारियों को कॉल कर काउंटिंग को धीमा करवा रहे हैं. आरजेडी के उम्मीदवार कई क्षेत्रों में आगे हैं लेकिन उन्हें पीछे बताया जा रहा है. मनोज झा ने कहा कि उनकी पार्टी आखिरी वक्त तक जीत का इंतजार करेगी.
119 सीट जीतने के बाद टीवी पर 109 दिखाया जा रहा है। नीतीश कुमार सभी अधिकारियों को फ़ोन कर धाँधली करवा रहे है। फ़ाइनल रिज़ल्ट आने और बधाई देने के अब अधिकारी अचानक कह रहे है कि आप हार गए है।
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 10, 2020
राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि वे पूरे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि नंबर तेजी से बदल रहे हैं. हम आखिरी वोट की गिनती तक इंतजार करेंगे और नतीजा पलटेगा. सरकार महागठबंधन की ही बनेगा.