ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / RJD एमएलसी सुनील सिंह विधान परिषद सत्र में सस्पेंड, नीतीश का फोटो सदन...

RJD एमएलसी सुनील सिंह विधान परिषद सत्र में सस्पेंड, नीतीश का फोटो सदन में दिखाने पर एक्शन

28-Mar-2022 03:43 PM

PATNA : विधान परिषद में आज उस वक्त गहमागहमी बढ़ गई जब आरजेडी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया. दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने नीतीश कुमार का एक फोटो सदन में दिखाया था. इस फोटो को दिखाए जाने के बाद कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनके ऊपर यह कार्रवाई की और सत्र में एक दिन के लिए उन्हें निलंबित कर दिया.


आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह आज और कल एक दिन विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे. इसके बाद विपक्ष सदन में जोरदार हंगामा कर रहा है. इतना ही नहीं सुनील सिंह के खिलाफ मामला आचरण समिति के पास भी भेज दिया गया है. विधान परिषद की आचरण समिति अब आरजेडी एमएलसी के खिलाफ इस मामले को देखेगी.


दरअसल, विधान परिषद में विनियोग विधेयक पर चर्चा चल रही थी. इसी दौरान लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने नीतीश कुमार के झुकने वाला फोटो आरजेडी के एमएलसी दिखाने लगे. सदन में इसे दिखाने पर कार्यकारी सभापति ने आपत्ति जताई और आरजेडी एमएलसी को रोका लेकिन इसके बावजूद सुनील कुमार सिंह फोटो दिखाते रहे. इस व्यवहार को कार्यकारी सभापति ने गलत माना और उन्हें एक दिन के लिए सत्र से निलंबित कर दिया.