ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक Bihar bijli chori : बिहार में बिजली चोरी पर हाईटेक शिकंजा, इस तरीके से होगी सटीक निगरानी; सरकार शुरू करने जा रही नया काम

फरार विधायक अरुण यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, नाबालिग से रेप का है आरोपी

फरार विधायक अरुण यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, नाबालिग से रेप का है आरोपी

09-Feb-2020 07:33 AM

ARA : नाबालिक लड़की से रेप के आरोपी विधायक अरुण यादव के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरजेडी विधायक अरुण यादव के खिलाफ पॉस्को की विशेष अदालत में चार्जशीट दायर किया गया है। नाबालिग से रेप का आरोपी विधायक अरुण यादव अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लाख मशक्कत के बावजूद पुलिस अब तक फरार विधायक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

पिछले साल जुलाई महीने में विधायक अरुण यादव पर एक नाबालिग के साथ रेप का आरोप लगा था जिसके बाद शुरुआती जांच की प्रक्रिया धीमी रफ्तार से चली। बाद में जब पुलिस एक्टिव हुई तो विधायक अंडरग्राउंड हो गया। भोजपुर के विशेष पॉस्को कोर्ट में अरुण यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया गया है। स्पेशल कोर्ट की लोक अभियोजक सरोज कुमारी ने बताया है कि पुलिस की तरफ से चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद अगली सुनवाई 10 तारीख को निर्धारित की गई है।

स्पेशल पॉस्को कोर्ट प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह 10 फरवरी को इस मामले की सुनवाई करेंगे। इस मामले में बिहार विधान सभा के अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिखे जाने का भी निर्देश दिया गया है ताकि फरार चल रहे विधायक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सके। आपको बता दें कि इस हाईप्रोफाइल मामले में पीड़िता का बयान दो बार कोर्ट में दर्ज कराया जा चुका है। पीड़िता लगातार यह आरोप लगा रही है कि विधायक ने उसके साथ रेप किया। इस मामले में सेक्स रैकेट की संचालिका अनीता देवी, इंजीनियर अमरेश कुमार और दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।