इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
10-Nov-2020 06:13 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच आरजेडी को अब भी उम्मीद है कि नतीजा पलटेगा. RJD सांसद मनोज झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मतगणना पदाधिकारियों को कॉल कर काउंटिंग को धीमा करवा रहे हैं. आरजेडी के उम्मीदवार कई क्षेत्रों में आगे हैं लेकिन उन्हें पीछे बताया जा रहा है. मनोज झा ने कहा कि उनकी पार्टी आखिरी वक्त तक जीत का इंतजार करेगी.
दरअसल बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के रुझान और कई सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। अब तक एनडीए 122 तो महागठबंधन 113 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. राष्ट्रीय जनता दल को अब भी भरोसा है कि बिहार के नतीजे उसके पक्ष में आएंगे. राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि वे पूरे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि नंबर तेजी से बदल रहे हैं. हम आखिरी वोट की गिनती तक इंतजार करेंगे और नतीजा पलटेगा. सरकार महागठबंधन की ही बनेगा.
दरअसल, बिहार विधानसभा की कई सीटों पर अभी भी उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. उनके बीच वोटों का अंतर बेहद मामूली है. शाम के पौने पांच बजे चार सीटों पर 200 वोटों से भी कम का अंतर था. 13 सीटों पर 500 से कम का अंतर था. 20 सीटों पर 1000 से कम का अंतर था. 39 सीटों पर 2000 से कम का अंतर था. 48 सीटों पर 3000 से कम का अंतर था. साढ़े पांच बजे 2.60 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी थी. जबकि 1.56 करोड़ वोटों की गिनती बची हुई है. बिहार में इस दफे के विधानसभा चुनाव में कुल 4.15 करोड़ वोट पड़े हैं.