पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
16-Dec-2020 09:17 PM
PATNA : पूर्व विधायक और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी भोला यादव के घर एक बड़ा हादसा हुआ है. भोला यादव के घर में करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई है. मौत की खबर मिलते ही बिजली मिस्त्री के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
मृतक बिजली मिस्त्री की पहचान मुन्ना यादव के रूप में की गई है, जो पटना के फुलवारीशरीफ इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बिजली मिस्त्री मुन्ना यादव भोला यादव के घर AC इंस्टॉल करने गया था. इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन उसने इलाज के क्रम में ही दम तोड़ दिया.
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जो बताया, उसके मुताबिक मुन्ना ने काम शुरू करने से पहले ही अपना जूता खोल दिया था. वह नंगे पांव काम कर रहा था. इसी बीच उसे करंट का जोर का झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. राजीव नगर थाना की पुलिस ने इस मामले में नेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है.