ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / RJD के पूर्व विधायक अबू दोजाना की तबीयत ख़राब, पटना के बड़े अस्पताल...

RJD के पूर्व विधायक अबू दोजाना की तबीयत ख़राब, पटना के बड़े अस्पताल में भर्ती

19-Dec-2020 09:31 PM

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. राष्टीय जनता दल के पूर्व विधायक अबू दोजाना की तबीयत अचानक ख़राब हो गई है. उन्हें इलाज के लिए पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.


आरजेडी के टिकट पर सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रहें अबू दोजाना के करीबियों का कहना है कि उन्हें फिलहाल राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित मेडिका इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी मिली है कि अबू दोजाना हार्ट की बीमारी ने जूझ रहे हैं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हुए हैं. 


आपको बता दें कि आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं. वे सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि पटना के सगुना मोड़ में बन रहे बिहार के सबसे बड़े मॉल का काम अबु दोजाना ही देख रहे थे. बिहार चुनाव में हार के बाद हाल ही में अबू दोजाना ने जेडीयू की समीक्षा बैठक पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जदयू को समीक्षा करने की क्या जरूरत है, सब जानते हैं भाजपा ने हराया. हार की वजह जदयू नेताओं को भाजपा से पूछना चाहिए ?