ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पिता का निधन, 2 महीने से चल...

राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पिता का निधन, 2 महीने से चल रहे थे बीमार

19-Sep-2020 11:14 PM

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पिता शेख हसिब्बूल्लाह का निधन हो गया है. 85 साल के शेख हसिब्बूल्लाह करीब 2 महीने से बीमार चल रहे थे. जिन्हें इलाज के लिए पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उन्हें घर ले जाया गया था. जहां उन्होंने अपने पैतृक निवास पर ही आखिरी सांस ली. पिता के निधन के बाद शहाबुद्दीन के घर में मातम छा गया है.


राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पिता शेख हसिब्बूल्लाह का निधन हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर गांव स्तिथ उनके पैतृक निवास पर हुआ है. शहाबुद्दीन फिलहाल दिल्ली जेल में बंद हैं. शहाबुद्दीन तीन भाई थे लेकिन पिछले साल ही उनके एक भाई शेख समसुद्दीन का भी आकस्मिक निधन हो गया था. भाई शेख समसुद्दीन के निधन के बाद बड़े भाई ज्ञासुद्दीन और शहाबुद्दीन ही हैं.


पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पिता के निधन की खबर जैसे ही लोगों को मिली. राजद समेत अन्य राजनीतिक दल के नेता उनके घर पहुंच रहे हैं. शहाबुद्दीन के घर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजन और ग्रामीण सुपुर्द -ए-खाक के लिए समय निर्धारित कर रहे हैं. प्रतापपुर गांव में  उनके घर के बाहर लोगों का हुजूम लग रहा है. घटना की सूचना मिलते ही गोरियाकोठी के विधायक सत्यदेव सिंह, रघुनाथपुर के विधायक हरिशंकर यादव और पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे हैं.