अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Oct-2020 10:57 AM
By Ranjan Singh
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में आरजेडी ने बिहार के बेरोजगार युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का वादा किया है. पटना में तेजस्वी यादव, मनोज झा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया है. इसके अलावा पार्टी ने बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने समेत और भी कई वादे किये हैं. राजद के घोषणा पत्र पर बीजेपी और जेडीयू के नेता हमलावर हैं.
पटना एयरपोर्ट पर जेडीयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी और मंत्री संजय झा ने राजद के घोषणापत्र को लेकर तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है. संजय झा ने कहा कि जिसके राज में बजट पास नहीं होता था, जो रेलवे में नौकरी देने के नाम पर पैसा लेते थे, जिनपर केस भी अभी सीबीआई में चल रहा है वोलोग नौकरी देने की बात कर रहे हैं.
वहीं अशोक चौधरी ने कहा कि जो लोग चरवाहा विद्यालय खोलने का काम करते थे वो आज नौकरी देने और शिक्षा की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी पर पिछले 15 साल के पति-पत्नी शासन का बोझ है. इस बोझ से वो इतने परेशान हैं कि हर दिन नए नए मुद्दे लेकर सामने आ रहे हैं. नीतीश कुमार ने जात-पात से ऊपर उठकर राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया है. तेजस्वी और उनकी पार्टी ऐसी बातें कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं.