ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / news / RJD कार्यालय पहुंचे तेजप्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से की मुलाकात

RJD कार्यालय पहुंचे तेजप्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से की मुलाकात

22-Feb-2020 06:35 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव पटना के वेटनरी ग्राउंड में होने वाले बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं।तेजस्वी जहां वेटनरी ग्राउंड का मुआयना कर रहे हैं वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव अचानक आज राजद कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होनें प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की।


माना ये जा रहा है कि तेजप्रताप यादव अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा ' में मदद देने के लिए उतरे हैं। उन्होनें प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर रैली की तैयारियों की जानकारी ली है। उन्होनें जगदानंद सिंह से रैली में पार्टी नेता की हैसियत से हर संभव सहयोग की बात भी की है। हालांकि इस दौरान तेजप्रताप यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत नहीं की।मुलाकात के बाद उन्होनें प्रदेश कार्यालय का जायजा भी लिया है।


इधर तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा को लेकर बिहार की सियासत गरमा गयी है।बिहार सरकार के तीन मंत्रियों ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की 23 फरवरी से शुरू होने वाली बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए खरीदी गई हाईटेक बस में आर्थिक जालसाजी हुई है। राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी। मंत्रियों ने तेजस्वी यादव से जवाब मांगा है कि बस खरीद में किसका पैसा लगा है। मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मंगल पाल के नाम पर बस की खरीद की गई है, जो अतिपिछड़ा समाज से आते हैं। इस तरह एक गरीब को इस मामले में मोहरा बनाया गया है।