Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा
21-Dec-2023 05:06 PM
By First Bihar
PATNA: पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन दल की बैठक हुई। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। जिसमें राजद, जेडीयू और लेफ्ट के तमाम नेता शामिल हुए। जिन्होंने सांसदों के निलंबन पर रोष प्रकट किया और इसे अलोकतांत्रिक कदम बताया।
महागठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया कि सभी दल मिलकर प्रत्येक जिले में सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 22 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी है। इस दिन महागठबंधन में शामिल तमाम दल संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी। सांसदों पर हुई कार्रवाई को महागठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
बता दें कि दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में ही यह फैसला लिया गया था कि देश के सभी राज्यों में सांसदों के अकारण निलबंन के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा। इसी कड़ी में बिहार में भी इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर 22 दिसंबर यानि कल सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। राजद कार्यालय में आयोजित महागठबंधन की बैठक में राजद और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष के अलावे माकपा (माले) से धीरेंद्र झा, सीपीआई(एम) से अरुण कुमार मिश्रा, सीपीआई से रामबाबू कुमार, कांग्रेस से शकील अहमद, राजद से श्याम रजक और उदय नारायण चौधरी, रणविजय साह और शक्ति सिंह यादव मौजूद थे।