ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

सुशांत केस में नया मोड़, अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका पर दर्ज कराया मुकदमा

07-Sep-2020 04:00 PM

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में आज एक नया मोड़ आ गया है.इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से लागातार जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही है. तो वहीं दूसरी तरफ रिया ने  सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है.

इन सभी पर यह मामला जालसाजी,एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ  दर्ज कराया है.इस बारे में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने जानकारी दी है. 

सतीश मानशिंदे ने कहा कि 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार से फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भेजा था. उस प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है और इसकी मनाही है.