ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / रिंटू सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार को मिल रही धमकी, मृतक की पत्नी बोलीं-...

रिंटू सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार को मिल रही धमकी, मृतक की पत्नी बोलीं- एसपी साहब मेरा कॉल रिसिव नहीं करते

13-Dec-2021 05:37 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी आशीष सिंह उर्फ अठिया अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के महीनों बाद भी उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। अब पीड़ित परिवार को लगातार धमकी मिल रही है। पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही जा रही है। जिसे लेकर पूरा परिवार काफी दहशत में है और सरकार और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। 


मृतक की पत्नी अनुलका सिंह का आरोप है कि प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रही है। घटना जिस दिन हुई उसी दिन पूर्णिया एसपी दयाशंकर ने यह कहा था कि 48 घंटे के भीतर आरोपी सलाखों के पीछे होगा और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाएगा लेकिन घटना के एक महीने हो गये है ना तो मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी अब तक हुई और ना ही सुरक्षा ही मुहैया करायी गयी। पीड़िता का कहना है कि जब भी एसपी साहब को फोन करते है वे मेरा कॉल रिसिव ही नहीं करते। 


अनुलिका सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अठिया की गिरफ्तारी नहीं होने से उनका परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। एक महीना बीत जाने के बाद भी उन्हें पुख्ता तौर पर सुरक्षा मुहैया नहीं कराया जा रहा है। अनुलिका सिंह ने यह भी कहा कि लगातार उन्हें धमकी मिल रही है। 


गौरतलब है कि बीते 12 नवंबर को पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की हत्या सरसी थाना के ठीक बगल में कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर सामने आई थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशीष सिंह उर्फ अठिया बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह का भतीजा है। आरोप यह भी है कि सरकार इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को बचा रही है। मृतक की पत्नी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की है साथ ही मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग दोहराई है।