दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Dec-2019 09:05 AM
REWA: इस वक्त की बड़ी ख़बर मध्य प्रदेश के रीवा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये हैं.
खबरों के मुताबिक ये हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे. यात्रियों के मुताबिक बस का ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. इसी दौरान गुड़ बायपास पर वो अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में ड्राइवर समेत 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.