बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Jul-2024 09:27 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबोगरीब हरकतों की वजह से सुर्ख़ियों में बना रहता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा के घर में परिवार को बंधक बनाकर डकैती कर ली। इतना ही नहीं अपराधियों ने घर में रखें आम का भी स्वाद लिया और बचा हुआ सारा खाना भी खा गए। यह पूरा मामला फुलवारीशरीफ के गोपालपुर स्थित शाहपुर गांव में हुई।
जानकारी के मुताबिक डकैतों ने परिवार के लोगों को पहले बंधक बनाया। फिर घर में रखे तीन लाख के जेवर, 35 हजार रुपये नकद और अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद भूखे डकैतों ने रसोई में रखा बचा हुआ खाना खाया। यही नहीं, वहां रखे 5 किलो आम भी चट कर गए। रात को खाना खाकर सभी लोग सो गए।
बताया जा रहा है कि रात दो बजे डकैत घर में घुस आए और पिता का मोबाइल छीनकर उन्हें अंदर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद कमरे को धक्का देकर कहा कि थाने से बड़ा बाबू आया हूं। तुम्हारे यहां हथियार है, उसकी जांच करनी है। आशंका होने पर दरवाजा नहीं खोला गया तो, डकैतों ने दरवाजा तोड़ने की बात कही। साथ ही पिता को गोली मारने की धमकी दी।
इसके बाद डर के मारे परिवार वालों ने कमरा खोला तो कनपट्टी में पिस्टल सटा दिया एवं डंडे से पीटा। डकैत पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में घुसे थे।उधर इस मामले में गोपालपुर थानेदार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।