दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Jun-2021 03:40 PM
DESK: कोरोना संकट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस महामारी के कारण जिन कर्मचारियों की मौत हुई उनके आश्रितों को कंपनी अगले 5 साल तक की सैलरी और बच्चों के पढ़ाई का खर्च कंपनी देगी। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह फैसला लिया है।
इसके अलावा रिलायंस बच्चों के ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस, हॉस्टल और किताबों का पूरा खर्च देगी। इसके साथ ही बच्चे जब तक ग्रेजुएशन नहीं कर पाते हैं तब तक पति या पत्नी, मां-बाप और बच्चों के हॉस्पिटालाइजेशन कवरेज का 100 फीसदी प्रीमियम भी रिलायंस देगी।
वही जिन कर्मचारियों को कोरोना वायरस हुआ या उनके परिवार में किसी सदस्य को संक्रमण हुआ हो तो वे शारीरिक और मानसिक रिकवरी तक Covid-19 लीव ले सकते हैं। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बताया कि जो कर्मचारी पेरोल पर नहीं हैं उनके परिवार के मदद के लिए कंपनी 10 लाख रुपए देगी। यह रकम रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से दिया जाएगा। COVID-19 के मद्देनजर रिलायंस ने यह बड़ा ऐलान किया है।