धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट...
21-Dec-2023 10:09 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सोशल मीडिया पर अब हर कोई वायरल होना चाहता है। रील्स बनाना तो आज एक फैशन की तरह हो गया है। ज्यादा फेमस होने की लालच में लोग कभी-कभी तो ऐसा कदम उठा लेते है जिससे जान पर खतरा बना रहता है। सोशल मीडिया पर अपना फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में ही सहरसा में एक युवक की जान चली गयी।
घटना सदर थाना क्षेत्र के रामफल साह टोला निवासी ट्रैक्टर चालक चुलहाय राम के छोटे पुत्र मृतक धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई। मुहल्ले के ही सिंटू और आदित्य के साथ धर्मेंद्र अपनी पल्सर बाईक से हवाई अड्डा इलाके में मोबाईल से रील्स बना रहा था। इसी दौरान मीर टोला निवासी साईकिल सवार अभिनंदन कुमार की साईकिल में ठोकर लग दी। जिसमें धर्मेंद्र कुमार और अभिनंदन कुमार बुरी तरह घायल हो गया। वहीं दो अन्य सिंटू और आदित्य को भी घायल हो गया।आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के सब इंस्पेक्टर सुजाता रानी, प्रशिक्षु पुअनि कर्मवीर सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। आदित्य का दोनों पैर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। बताया जाता है कि मृतक धर्मेंद्र वीडियोग्राफी का काम करता था। कुछ दिन पहले ही लोन पर बाईक खरीदी थी।
परिजनों के अनुसार अक्सर ये तीनों बाईक से हवाई अड्डा जाते थे और रील्स बनाते थे। मृतक का सोशल मीडिया पर अकाउंट jatav dk snki पर कई सारे रील्स बने हुए हैं। आए दिन अक्सर हवाई अड्डा में लोग वाहन सीखने के लिए जाते है तो वही कई सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए रील्स बनाते हैं। जो हवाई अड्डा की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल है। फिलहाल सदर थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।