ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, अब DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस जमीन के लिए कलयुगी बेटे ने पिता की ईंट-पत्थर से कूचकर कर दी हत्या, परिजनों में मातम का माहौल LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर Assembly Elections 2026 : आज बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस "बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं..." BF से जबरदस्ती शादी करने के लिए बिजली टावर पर चढ़ी GF, चिल्लाकर कहने लगी–"ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते!"

RCP सिंह की शिकायत करने वाले JDU नेता ने कहा..पार्टी की छवि बचाने के लिए आलाकमान से की शिकायत

06-Aug-2022 05:14 PM

By DEEPAK

NALANDA: जेडीयू ने अपनी ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर पार्टी में रहते हुए अकुत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नोटिस जारी कर आरसीपी से जवाब मांगा है। रहुई के प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया की नजर पहले से ही आरसीपी पर थी। जब साक्ष्य मिला तब उन्होंने इस बात की शिकायत पार्टी के आलाकमान से की। क्योंकि पार्टी और पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार की छवि धूमिल हो रही थी। 



राकेश मुखिया ने बताया कि आरसीपी सिंह की वजह से पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी और क्षेत्र में वोट का प्रतिशत भी कम हो रहा था। यही नहीं राकेश मुखिया कहते हैं कि पब्लिक के बीच इस बात की चर्चा जोर-शोर से थी कि आरसीपी सिंह घोटालेबाज हैं। रहुई के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की छवि बचाने के लिए हमने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा और पूरी बातों की जानकारी दी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अक्सर यह कहते आपने भी सुना होगा कि बिहार में हमारी सरकार है हम ना तो किसी को बचाते हैं और ना ही फंसाते हैं। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली नीतीश सरकार अपनी इस नीति के तहत अपनी ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री रह चुके आरसीपी सिंह पर जांच बिठा दी है।


यह बात सबूत के साथ सामने आई भी है कि आरसीपी सिंह और उनके परिवार ने 2013 से अब तक अकूत संपत्ति अर्जित की है। कुछ पत्नी के नाम तो कुछ दोनों बेटियों के नाम से हैं। खास बात यह है कि संपत्ति का ब्योरा जेडीयू के ही नेताओं ने जुटाया है। जेडीयू ने जो दस्तावेज जुटाए उसके अनुसार 2013 से अब तक नालंदा जिले के सिर्फ दो प्रखंड अस्थावां और इस्लामपुर में करीब 40 बीघा जमीन आरसीपी सिंह ने खरीदी है। 


इसके अलावा कई और जिलों में भी संपत्ति बनाई है। आरसीपी सिंह की पत्नी (गिरजा सिंह) और दोनों बेटियों यानी लिपि सिंह एवं लता सिंह के नाम पर ज्यादात्तर जमीन है। सबसे बड़ी बात है कि 2016 के चुनावी हलफनामे में आरसीपी सिंह ने इन संपत्तियों के बारे में कोई भी जिक्र नहीं किया है। 


रहुई प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश मुखिया ने कहा कि आरसीपी के काले कारनामों पर बहुत दिनों से नजर थी। जब इनके खिलाफ साक्ष्य मिला तब उन्होंने इस बात की शिकायत अलाकमान से की। राकेश मुखिया ने कहा कि इनके काले कारनामे के कारण पार्टी और पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार की छवि धूमिल हो रही थी। इसलिए इसकी शिकायत आलाकमान से की।