सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
09-Jun-2022 08:25 PM
PATNA: पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों के खिलाफ जेडीयू सख्त हो गई है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पार्टी की छवि धूमिल करने वाले ऐसे नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जो लोग पार्टी में रहते हुए पार्टी की छवि धूमिल कर रहे हैं, आने वाले समय में पार्टी ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगी।
दरअसल, जेडीयू में इन दिनों आरसीपी सिंह को पार्टी से अलग-थलग करने की मुहिम चल रही है। इसको लेकर एक-एक कर आरसीपी सिंह के समर्थकों को उनसे अलग किया जा रहा है। यह पत्र खासकर आरसीपी सिंह के उन समर्थकों के लिए जारी किया गया है जो जेडीयू में तो हैं लेकिन आरसीपी सिंह को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं। आरसीपी के साथ जो लोग खड़े थे उनको तो धीरे-धीरे अलग कर दिया गया है लेकिन जो लोग अभी भी आरसीपी के साथ हैं और सोशल मीडिया पर अपनी बातों को रख रहे हैं उनको पार्टी से बाहर करने की तैयारी शुरू हो गई है।
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी की छवि धूमिल करने वाले पार्टी के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि जो लोग भी सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं उनसे पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि जेडीयू एक संस्कारित पार्टी है और लोहिया, कर्पूरी और जयप्रकाश नारायण की विचारधारा को मानती है। पार्टी में रहते हुए जो लोग पार्टी नेतृत्व के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट करते हैं वे कभी भी जेडीयू के हितैषी नहीं हो सकते हैं।
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी ऐसे लोगों के साथ सख्ती बरतेगी जो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर पार्टी विरोधी टिप्पणी करते हैं। वैसे लोगों को विरुद्ध पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी जो सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी विरोध गतिविधियों से सावधान रहने की अपील की है। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी में रहते हुए पार्टी नेतृत्व के खिलाफ टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है और पार्टी इसे कभी भी स्वीकार नहीं कर सकती है।
