ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / रवि सिन्हा होंगे नए RAW चीफ, सामंत कुमार गोयल को नहीं मिला एक्‍सटेंशन

रवि सिन्हा होंगे नए RAW चीफ, सामंत कुमार गोयल को नहीं मिला एक्‍सटेंशन

19-Jun-2023 02:16 PM

By First Bihar

NEW DELHI : छत्‍तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी रवि सिन्‍हा रॉ के नए चीफ बनाए गए हैं। सिन्‍हा 1988 छत्‍तीसगढ़ बैच के आईपीएस हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की। वह सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे। गोयल का कार्यकाल 30 जून को खत्‍म हो रहा है। ऐसे में अब उनकी जगह पर रवि सिन्‍हा को रॉ चीफ बनाया गया है। रवि सिन्हा, दो साल तक इस पद पर रहेंगे। रवि सिन्‍हा बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। 


दरअसल , रॉ भारत के अंदर खुफिया जानकारी जुटाकर राष्ट्रविरोधी तत्वों के इरादों को नाकाम करने वाली सबसे बड़ी गुप्तचर संस्था है। ऐसे में रवि सिन्हा को अब कमान दिया गया है। रवि लाइम लाइट में रहने वाले अधिकारी नहीं है। वैसे भी रॉ के अधिकारी, जूनियर से सीनियर तक, अंडर कवर रहना पसंद करते हैं, मीडिया और समाज की लाइमलाइट से दूर, चुपचाप अपने मिशन को अंजाम देते है।


रवि सिन्हा 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सिन्हा वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में तैनात हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने आरएडब्ल्यू के सचिव के रूप में दो साल के लिए सिन्हा के कार्यकाल को मंजूरी दी है। वर्तमान आरएडब्ल्यू चीफ सामंत गोयल 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसी दिन रवि सिन्हा भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी के प्रमुख का पदभार संभालेंगे। सिन्हा का कार्यकाल 2 साल का होगा ।