बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
02-Sep-2023 06:44 PM
By First Bihar
PATNA: मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बाद वापस पटना पहुंचे लालू शनिवार को अपने रथ पर सवार होकर अचानक आरजेडी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य लोग भी मौजूद थे। लालू के अचानक आरजेडी दफ्तर पहुंचने के बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता हैरत में पड़ गए। लालू उस जमीन का मुआयना करने के लिए पहुंचे थे जो सरकार ने आरजेडी कार्यालय के विस्तार के लिए दिया है।
दरअसल, आरजेडी अपने कार्यालय के विस्तार के लिए पिछले दो साल से बिहार सरकार से जमीन मांग रही थी। एनडीए के शासनकाल में की गई मांग तब पूरी हुआ जब बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ और राजद सरकार में आ गई। जेडीयू के साथ सरकार में आने के बाद आरजेडी की मांग पूरी हुई और सरकार ने आरजेडी दफ्तर के ठीक बगल में स्थित प्लॉट कार्यालय के विस्तार के लिए राष्ट्रीय जनता दल को अलॉट कर दिया। पिछले दिन हजारों वर्गफुट की खाली जमीन की चाबी आरजेडी ऑफिस को सौंप दी गई थी।
जमीन मिलने के बाद अब आरजेडी का कार्यालय भी जेडीयू और बीजेपी की तरह बड़ा हो जाएगा। पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित राजद का प्रदेश कार्यालय अब और भी भव्य होगा और अब आरजेडी दफ्तर का विस्तार खाली जमीन पर भी किया जाएगा। सरकार की तरफ से आरजेडी को एक तरह खाली जमीन के रूप में बड़ा तोहफा मिलने के बाद इसको लेकर सियासत भी खूब हुई। पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने भी उक्त जमीन का जायजा लिया था और अब लालू प्रसाद ने भी जमीन का मुआयना किया है।