बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-Jan-2020 09:21 PM
BETTIAH : राष्ट्रपति ने जिस अपराधी की फांसी की सजा माफ कर उसे जीवनदान दे दिया था वहीं अपराधी अब इसे धता बता कर कोर्ट हाजत से ही फरार हो गया। ये मामला बेतिया से सामने आया है जिसमें अपराधी ने दुस्साहस का परिचय देते हुए कोर्ट हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है।
अपराधी प्रजोत सिंह के उपर एक ही परिवार के चार लोगो की निर्मम हत्या का आरोप था। इस मामले में उसे फांसी की सजा हुई थी जिसे राष्ट्रपति की क्षमा याचना के बाद उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। हत्या के इस मामले में सजा काट रहा प्रजोत सिंह इसके पहले 2016 में भी बक्सर जेल से फरार हो गया था। इसके बाद उसने पीड़ित परिवार को धमकी देना शुरू कर दिया था। फिर से उसे तीन जनवरी 2018 को बेतिया पुलिस टीम ने गुजरात व महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से मुम्बई के अंधेरी से गिरफ्तार किया था ।जिसे रंगदारी के एक मामले में आज पेशी के लिए लाया गया था जहां से वह हथकड़ी सरका कर फिर से फरार हो गया।अपराधी प्रजोत सिंह के फरार होने के बाद सकते में आयी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जिले की नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
अपराधी प्रजोत सिंह के फरार होने के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है । प्रजोत सिंह मोतिहारी के संग्रामपुर का रहने वाला है जिसने अपने दोस्त के परिवार की ही 1998 में सोए हाल में काट कर चार लोगों की हत्या कर दी थी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे । वहीं प्रजोत के फरार होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर किन परिस्थिति में वह हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया कही किसी की मिलीभगत तो नहीं थी और तो और इतने बड़े अपराधी की सुरक्षा कड़ी क्यों नहीं थी ।