मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
21-Jul-2022 08:15 PM
DELHI : राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत दर्ज की है। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। तीसरें राउंड की गिनती के बाद द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात देते हुए जीत दर्ज की है। द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया है।
इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने यूनाइटेड यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया।
द्रौपदी मुर्मू को 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। द्रौपदी मुर्मू की जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यशवंत सिन्हा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया।
वही राजद नेता तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, हम के संरक्षक जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, पशुपति पारस, तारकिशोर प्रसाद, ललन सिंह सहित कई नेताओं द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को वाणी दी है।
बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह देश के आम लोगों की जीत है। द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर एनडीए ने आदिवासी समाज को सम्मान देने का काम किया है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के सभी नेताओं को धन्यवाद देते है। इससे यह संदेश भी जाता है कि देश में समानता का अधिकार है।