मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा
21-May-2020 03:27 PM
PATNA : कोरोना संकट की महामारी के दौरान हर एक व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस वैश्विक महामारी के दौरान बिहार में रसोइयों के मानदेय को लेकर काफी संशय बरक़रार था. बिहार सरकार ने रसोइयों के मानदेय भुगतान को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक सभी रसोइयों को दो महीने का मानदेय अगले दो दिन में भुगतान करने के लिए कहा गया है.
शिक्षा विभाग में एमडीएम के डायरेक्टर कुमार रामानुज की ओर से सभी जिलों के डीएम को यह निर्देश दिया गया है कि जिले के विभिन्न स्कलों में कार्यरत रसोइयों को अप्रैल और मई दोनों महीनों का भुगतान किया जाये. लॉक डाउन के बाद से स्कूलों में मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं किया जा रहा है. इस अवधि का मानदेय भुगतान किया जाये या नहीं, इसको लेकर अधिकारियों ने सरकार से इजाजत मांगी थी.
शिक्षा विभाग ने कहा कि अप्रैल और मई महीने में रसोइयों से क्वारंटाइन सेंटर में काम लिया जा रहा है. इससे पहले श्रम एवं संसाधन विभाग ने कहा था कि किसी भी व्यक्ति को लॉकडाउन के दौरान नौकरी से न हटाया जाये और न ही उनका वेतन रोका जाये. इसलिए मडीएम के निदेशक ने सभी जिलों के डीएम को यह निर्देश दिया गया है कि जिले के विभिन्न स्कलों में कार्यरत रसोइयों को अप्रैल और मई दोनों महीनों का भुगतान किया जाये. ईद को देखते हुए अगले दो दिनों में ही सभी रसोइयों का मानदेय भुगतान करने को कहा गया है.
