दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Dec-2019 10:42 AM
UNNAO: देशभर में रेप की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है. हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोग रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. हैवानियत की इंतहा इतनी है कि आरोपी को पुलिस और कानून का डर भी नहीं हैं. हैदराबाद, बक्सर, समस्तीपुर के बाद यूपी के उन्नाव से ही ऐसी घटना सामने आई है.
उन्नाव में एक रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है. लड़की को गंभीर हालत में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. लड़की उन्नाव की रहने वाली है, जिसके साथ रायबरेली में रेप हुआ था, वहीं पर केस चल रहा है. आज सुबह जब पीड़िता केस की सुनवाई के लिए रायबरेली के लिए घर से निकली तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी.
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने पांच आरोपियों के नाम बताए हैं. जिनमें से 3 को पकड़ लिया गया है. वहीं बाकी के आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है. फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश जारी है.