ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / रनवे पर यात्रियों को खाना खिलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, इंडिगो पर...

रनवे पर यात्रियों को खाना खिलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, इंडिगो पर 1.20 करोड़ और मुंबई एयरपोर्ट पर 90 लाख का जुर्माना

17-Jan-2024 10:01 PM

By First Bihar

DESK: मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर पैसेंजर को खाना खिलाने के मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक्शन लिया है। मंत्रालय ने इंडियो एयरलाइंस पर 1 करोड़ 20 हजार रुपये और मुंबई एयरपोर्ट पर 90 लाख का जुर्माना लगाया है।


 रनवे पर पैसेंजर के खाना खाने का वीडियो वायरल होने के बाद मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। वही नियमों के उल्लंघन करने को लेकर एयर इंडिया और स्पाइसजेट पर भी अलग से जुर्माना लगाया गया है।


बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जो मुंबई एयरपोर्ट का था जो इंडिगो फ्लाइट के बाहर रनवे का था। जहां कुछ यात्री जमीन पर बैठकर खाते दिखे थे। यह बात निकलकर सामने आई की कुहासे की वजह से पहले तो फ्लाइट देरी से चली वही इस दौरान यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया उन्हें रनवे पर बिठाकर खाना परोसा गया। 


हालांकि कि इसे लेकर मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो की ओर से भी बयान सामने आया था। इंडिगो ने माफी मांगते हुए कहा था कि किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं हुआ है बल्कि पैसेंजर्स फ्लाइट से दूर नहीं जा रहे थे वे रनवे पर ही बैठ गये थे जिसके बाद उन्हें भोजन दिया गया। वही एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा था कि इस दौरान यात्रियों और एयरपोर्ट की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया था। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर मचे बवाल के बाद सरकार को दोनों पर एक्शन लेना पड़ा।