NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
22-Jan-2024 10:39 PM
By First Bihar
DESK: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हरियाणा में रामलीला का आयोजन किया गया था। जहां सभी कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। रामलीला में हनुमान की भूमिका में हरीश मेहता थे। रामलीला के दौरान हरीश मेहता की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है वही रामलीला के कलाकारों भी काफी सदमे में हैं।
बताया जाता है कि जब राम के राजतिलक हो रहा था तभी हनुमान का मंचन कर रहे हरीश मेहता को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उन्होंने राम के चरणों में ही अपने प्राण त्याग दिये। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद खुशी का पल गम में तब्दिल हो गया। जब परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो घर में मातम का माहौल हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जाता है कि मृतक हरीश मेहता बिजली विभाग के सेवानिवृत जुनियर इंजीनियर थे। रामलीला में वे पिछले 25 साल से हनुमान का रोल निभाते आ रहे थे। उनके इस तरह जाने से रामलीला के कलाकार भी काफी सदमे में है।