दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
23-Nov-2019 11:29 AM
PATNA: महाराष्ट्र में बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली है. सबको चौंकाते हुए बीजेपी ने राज्य में कमल खिला लिया और शिवसेना के सरकार बनाने का सपना टूटकर बिखर गया. नये सरकार के गठन पर केंद्रीय मंत्री और RPI अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा है कि मुझे लगता है कि ये पहले से तय था कि हमारी पार्टी, बीजेपी और एनसीपी की सरकार बननी चाहिए.
अठावले ने कहा है कि 'सबको भरोसा था एनसीपी-बीजेपी के साथ आएगी. बीजेपी ने शिवसेना को लटका दिया है, कांग्रेस को फटका दिया है और एनसीपी को अटका दिया है. अमित शाह बोल रहे थे सब ठीक हो जाएगा और ठीक हो गया. शिवसेना को बीजेपी ने सबक सिखा दिया है.'
केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा है कि 'पीएम मोदी ने शरद पवार से बात की होगी की सब चक्कर में आ जाएंगे. हो सकता है कि बातचीत से हल निकला हो.अठावले ने कहा कि केंद्र में एनसीपी को मंत्री पद मिल सकता है. सुप्रियो सुले केंद्र में मंत्री बन सकती हैं.' वहीं इस मुद्दे पर सुप्रिया सुले का भी बयान सामने आया है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा है कि परिवार और पार्टी टूट गई है.