ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / रामानंद यादव के पास एक हफ्ते का समय, नहीं तो सुशील मोदी करेंगे...

रामानंद यादव के पास एक हफ्ते का समय, नहीं तो सुशील मोदी करेंगे मुकदमा

29-Aug-2022 01:47 PM

PATNA : बिहार की राजनीति में एक मामला खत्म नहीं होता कि दूसरा शुरू हो जाता है। अब बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव को एक हफ्ते की मोहलत दे दी है। उन्होंने ये भी कहा है कि नहीं तो हम मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। दरअसल, मोदी के वकील ने बिहार रामानंद यादव को लीगल नोटिस स्पीड पोस्ट से भेजा है, जिसकी जानकारी सुशील मोदी ने आज यानी सोमवार को दी है। 



सुशील मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है, 'बिहार सरकार के मंत्री रामानन्द यादव को क़ानूनी नोटिस। खेतान मार्केट और लोदीपुर मॉल मेरा है तो दस्तावेज दें। नहीं तो एक सप्ताह में मानहानि का मुक़दमा।



दरअसल, सुशील कुमार मोदी ने वीडियो जारी कर कहा है कि रामानंद यादव ने मुझपर आरोप लगाए थे कि पटना का खान मार्किट मेरा है। अगर उनके पास कोई दस्तावेज है तो वो पेश करें नहीं तो जनता के सामने मुझसे माफ़ी मांगे। उन्होंने ये भी कहा है कि ऐसा न करने पर मैं उनके खिलाफ एक सप्ताह में मानहानि का मुक़दमा दर्ज करूंगा। 



गौरतलब है कि पीछे दिनों बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव ने राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे। यादव ने कहा था कि सुशील मोदी के पास काफी संपत्ति है। पटना का खान मार्किट भी उनका है। इस बयान के बाद से सुशील मोदी लगातार अपनी सफाई पेश करते दिख रहे थे, लेकिन इस बार उन्होंने मंत्री को एक सप्ताह का समय दे दिया है।