Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?
25-Jan-2024 12:09 PM
By First Bihar
PATNA : अयोध्या राम मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर जारी राजनीतिक घमासान के बीच नीतीश सरकार के मुस्लिम मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। लालू यादव की पार्टी राजद के नेता और आईटी विभाग के मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा है कि- देश में राम राज्य से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता।
दरअसल, अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संबंधी समारोह को लेकर बिहार में भी धार्मिक उत्साह छाया हुआ है और राज्य की राजधानी पटना सहित विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि, राजद सुप्रीमों लालू यादव लगातार कहते रहे हैं कि यह भाजपा और आरएसएस का कार्यक्रम हैं। लेकिन, अब उन्हीं के पार्टी के नेता और बिहार कैबिनेट के मिनिस्टर ने राम राज्य की बात कही और प्रभु श्री राम को लेकर बड़ी बात कह डाली है।
बताया जा रहा है कि, एक राम कथा के आयोजन में पहुंचे नीतीश सरकार के मुस्लिम मंत्री और लालू यादव की पार्टी राजद के नेता इसराइल मंसूरी ने कहा है कि - देश में राम राज्य से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता। उन्होंने श्री राम से देश का कल्याण करने की प्रार्थना की। इतना ही नहीं इन्होंने यज्ञ में प्रसाद भी ग्रहण किया।
वहीं, इस मामले में जब उनसे पूछा गया तो मंत्री ने खुलकर बात की। इसराइल मंसूरी ने स्वीकार किया कि वह न सिर्फ यज्ञ में गए बल्कि प्रसाद भी ग्रहण किया। भगवान राम के बारे में कुछ कहना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मंत्री ने कहा कि जहां कहीं भी ईश्वर की कथा होगी वहां अमन चैन सुख शांति समृद्धि आएगी। इसलिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि समाज में बुराई खत्म हो और धर्म स्थापित हो। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में विपक्ष के नेताओं के नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत निर्णय है इससे कुछ लेना-देना नहीं है। लेकिन मैं कथा में गया प्रसाद खाया और राम जी के बारे में लोगों को बताते हुए बहुत गर्व महसूस हुआ।