ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा

Home / news / ‘राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर न्योता मिला तो जरूर जाऊंगा’ RJD विधायक...

‘राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर न्योता मिला तो जरूर जाऊंगा’ RJD विधायक फतेह बहादुर के बयान से चंद्रशेखर का किनारा

01-Jan-2024 04:27 PM

By First Bihar

PATNA: रामचरितमानस के खिलाफ कभी जहर उगलने वाले राजद कोटे के मंत्री चंद्रशेखर के सुर बदल गए हैं। रामचरितमानस को समाज को बांटने वाला बताकर फजीहत झेल चुके शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम नहीं होना चाहिए। चंद्रशेखर ने हिंदू देवी देवताओं को लेकर विवादित बयान देने वाले अपनी ही पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह के बयानों से किनारा कर लिया है।


प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि फतेह बहादुर सिंह क्या कह रहे हैं यह उनकी व्यक्तिगत सोंच है लेकिन जो राष्ट्रीय और धार्मिक किताबें हैं उनमें से जो विवादित अंश हैं उन्हें हटाने की लगातार मांग हो रही है। ये कौन सी नई बात है। अगर कहीं भी किसी का अपमान होता हो तो यह अच्छी बात नहीं है। यह आस्था की चीज है कि हिंदू देवी देवता को मानने वाले लोग हों या इस्लाम को मानने वाले लोग हों या क्रिस्चन धर्म को मानने वाले हों। हम अगर हिंदू हैं तो हमारा उसमें विश्वास है।


फतेह बहादुर सिंह कुछ बोल रहे हैं तो ये उनके व्यक्तिगत विचार और उनकी मानसिक सोंच हो सकती है। सभी लोग अपने अपने हिसाब से देवी देवताओं को मानते हैं। कोई बुद्ध को तो कोई राम को मानता है। वहीं अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन में जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अगर न्योता मिलेगा तो जरूर जाएंगे और नहीं मिला तो नहीं जाएंगे। भगवान तो सर्वव्यापी हैं उन्हें प्राण कौन दे सकता है।