ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

राज्यसभा में कृषि बिल को लेकर अभूतपूर्व हंगामा, उपसभापति की सीट तक पहुंच विपक्षी सांसदों ने माइक तोड़ी

20-Sep-2020 01:15 PM

DELHI :  संसद के मानसून सत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्यसभा में कृषि बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया है. राज्यसभा में हुआ बवाल अपने आप में अभूतपूर्व रहा है. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने उपसभापति हरिवंश के सामने ही रूल बुक फाड़ दिया. साथ ही साथ उपसभापति की माइक भी तोड़ डाली है.


कृषि बिल के मुद्दे पर लगातार विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने है. लोकसभा में भी इस बिल को लेकर हंगामा हुआ था. संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है और कृषि संबंधी विधेयकों को आज राज्यसभा में पेश किया गया है. कृषि से जुड़े दो बिलों को लोकसभा में पहले ही पास किया जा चुका है. इस बिल का शिरोमणि अकाली दल भी विरोध कर रही है.


news image


कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सांसद में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में बहस के लिए समय बढ़ाए जाने की मांग की और उसके बाद हंगामा शुरू हो गया. आज राज्यसभा की कार्यवाही 1:00 बजे तक की चलनी थी और विपक्षी सदस्य इस मसले पर सदन में चर्चा चाहते थे.