राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
27-Nov-2020 08:03 PM
PATNA : बिहार से राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उप चुनाव में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार को चुन लिया है. बीजेपी ने पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है. पार्टी ने इसका औपचारिक एलान कर दिया है.
गौरतलब है कि रामविलास पासवान के निधन के कारण बिहार से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी. हालांकि ये सीट लोक जनशक्ति पार्टी के हिस्से में जानी चाहिये थी लेकिन बिहार चुनाव में लोजपा के रोल को देखते हुए इसकी गुंजाइश नहीं रह गयी थी. लिहाजा बीजेपी ने इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार दिया है.
वैसे भी 2019 में रामविलास पासवान को ये सीट बीजेपी ने अपने हिस्से से दी थी. तब रविशंकर प्रसाद के लोकसभा सांसद चुन लिये जाने के कारण ये सीट खाली हुई थी. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले ये वादा किया था कि वह रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजेगी. उसी समझौते के तहत रामविलास पासवान को ये सीट मिली थी.
बीजेपी ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है. मोदी का निर्विरोध चुना जाना तय है.
बीजेपी ने इस दफे बिहार में सरकार गठन के दौरान सुशील मोदी का पत्ता साफ कर दिया था. उन्हें डिप्टी सीएम पद से हटा दिया गया था. तब से ही ये चर्चा थी कि उन्हें राज्यसभा भेज कर केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है.
