ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

Home / news / राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, प्रियंका से माइक अशोक गहलोत

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, प्रियंका से माइक अशोक गहलोत

10-Nov-2021 08:34 PM

DELHI : सियासी गलियारे की ताजा खबर इस वक्त कांग्रेस के अंदरखाने से आ रही है। दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। गहलोत की मुलाकात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से भी हुई है। माना जा रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का आने वाले वक्त में विस्तार हो सकता है। प्रियंका गांधी से मुलाकात के साथ अशोक गहलोत ने राजस्थान के प्रभारी अजय माकन के साथ भी मीटिंग की है। तीनों नेताओं की मीटिंग गहलोत के साथ राहुल गांधी के घर पर हुई है हालांकि इस बैठक में खुद राहुल गांधी मौजूद नहीं थे। 


एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में सबसे पहले आज सुबह राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद गहलोत भी एक्टिव हुए गहलोत की मुलाकात पर प्रियंका गांधी और वेणुगोपाल से हुई। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। सूत्रों की मानें तो गहलोत 12 नवंबर को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। राजस्थान में गहलोत सरकार अपने 3 साल पूरे करने जा रही है। बीच में सचिन पायलट को लेकर राजस्थान में कांग्रेस ने बड़ा संकट देखा है लेकिन अब कैबिनेट विस्तार के जरिए एडजस्टमेंट करने की कोशिश की जा रही है।


आगामी विधानसभा चुनाव के पहले एक पार्टी आलाकमान यह चाहता है कि राजस्थान कांग्रेस में विस्तार के साथ-साथ अन्य पॉलिटिकल एडजस्टमेंट जल्द से जल्द कर लिया जाए ताकि किसी भी तरह की नाराजगी पार्टी के अंदर न रहे हैं। सूत्रों की मानें तो हाईकमान कैबिनेट विस्तार और नियुक्तियों में अशोक गहलोत को खुली छूट दे सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सचिन पायलट का रुख क्या रहेगा यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।