ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

राजस्थान के CM अशोक गहलोत के भाई के घर ED का छापा, PPE किट पहनकर पहुंची टीम

22-Jul-2020 12:38 PM

RAJSTHAN : बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है, जहां चल रहे सियासी उलटफेर के बीच ईटी की टीम सीएम अशोक गहलोत के बड़े भाई के घर पर छापेमारी करने पहुंची है. सीएम अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर ईडी की टीम पीपीई किट पहनकर पहुंची है और वहां दस्तावेजों की जांच कर रही है. 

खबर के मुताबिक ईडी की टीम बुधवार को अग्रसेन गहलोत के घर मंडोर पुरी सुरक्षा के  साथ 11 बजे पहुंची. इसके साथ ही  ग्रसेन गहलोत के पावटा स्थित ऑफिस और दुकान पर भी सर्च की कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान घर और दुकान के बाहर  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया है.अग्रसेन गहलोत का पटावा में अनुपम कृषि फर्टिलाइजर के से दुकान है.  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने एक साथ कई राज्यों में छापेमारी शुरू की है. छापेमारी की यह कार्रवाई फर्टिलाइजर स्कैम मामले को लेकर की जा रही बताई. इसके तहत राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मुम्बई में छापेमारी चल रही है.