ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / क्रिसमस मना कर पटना लौटे तेजस्वी और राजश्री, आते ही नीतीश कुमार पर...

क्रिसमस मना कर पटना लौटे तेजस्वी और राजश्री, आते ही नीतीश कुमार पर साधा निशाना

30-Dec-2021 10:48 AM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव क्रिसमस मना कर पटना लौट चुके हैं. पत्नी राजश्री के साथ तेजस्वी यादव क्रिसमस के ठीक पहले दिल्ली रवाना हुए थे. दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि जल्द ही वह पटना लौट आएंगे. तेजस्वी यादव क्रिसमस मनाने भले ही दिल्ली चले गये थे लेकिन नया साल मनाने के लिए वह पटना पहुंच गए हैं. 


पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार अभियान पर तंज कसा है. तेजस्वी यादव ने पटना उतरते ही नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान पर तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरीके से शराबबंदी को लेकर बयान दे रहे हैं वह पूरी तरीके से हास्यास्पद है.


मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि शराब पीने से एड्स होता है. तेजस्वी यादव ने कहा कि शराबबंदी कानून पहले से लागू था लेकिन नीतीश कुमार शराबबंदी की ढोल पीट रहे हैं. गृह  विभाग उनके जिम्मे है उसके बावजूद भी आए दिन कहीं ना कहीं से चूक दिख रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार को पूरी तरीके से नकार दिया है. तभी वह तीसरे पायदान पर पहुंचे हैं. 


news image

नीति आयोग की रिपोर्ट ने भी सरकार के ऊपर सवाल उठाया है. नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार कितने नंबर पर है आप देख रहे हैं. वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के उस बयान पर भी निशाना साधा है जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि विरोधी उनके काम से जलते हैं. तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश कुमार ने क्या काम किया है, वह बिहार की जनता ने चुनाव के मैदान में नीतीश को बता दिया कि वह तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरे हैं.


news image

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार का पूरा सिस्टम फेल हो गया है. न्यायालय के टीका टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि इस पर हम कुछ नहीं बोलेंगे. उन्होंने कहा कि समाज सुधारने की बात कर रहे हैं तो समाज में अनेक बुराइयां हैं. उन्होंने कहा कि सरकार में कमियां है. प्रशासनिक अराजकता है. गरीबी कौन मिटाएगा. बिहार को आगे कौन बढ़ाएगा. विशेष राज्य का दर्जा कौन दिलाएगा. बेरोजगारी का मुद्दा है. यह सब मुख्यमंत्री को ध्यान देना चाहिए.


news image