NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
14-Dec-2021 06:32 PM
PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री को लेकर सोमवार शाम को पटना पहुंचे. शादी के बाद पहली बार बिहार आने पर आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से नवदम्पति का स्वागत किया.आरजेडी के नेता तेजस्वी की शादी को लेकर बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं. तेजस्वी और राजश्री के भविष्य को लेकर अलग अलग दावे किये जा रहे है. बिहार आरजेडी के महासचिव अविनाश रंजन झा ने भविष्यवाणी की है कि राजश्री लालू परिवार खासकर तेजस्वी यादव के लिए बहुत भाग्यशाली होने वाली है. उन्होने ट्वीट कर लिखा है कि लक्ष्मीनिया बहू आ गई है.
अविनाश रंजन झा प्रदेश आरजेडी में पदाधिकारी है लेकिन उन्हे ज्योतिषशास्त्र में विशेष रूचि है. प्रोफेशनल ज्योतिष नहीं होते हुए भी वो अलग-अलग राजनीतिक विषयों पर भविष्यवाणी करते रहते है. उनके ज्योतिष ज्ञान से कई लोग प्रभावित रहे है. बचपन से उन्हे ज्यातिष में रूचि रही है और उसी को देखते हुए उन्होने राजश्री को लेकर भविष्यवाणी की है.
सोमवार को जब तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री को लेकर पटना आएं तो मीडिया से बात करते हुए उन्होने राजश्री को लेकर कहा था कि लक्ष्मी आई है. तेजस्वी की इसी बात को आगे बढ़ाते हुए आरजेडी नेता और कार्यकर्ता अब राजश्री को लेकर ये दावे कर रहे है कि वो लालू परिवार और तेजस्वी के लिए भाग्यशाली होने वाली है.